मानव विकास सूचंकाक –
यह सूचंकाक वैश्वविक स्तर पर मानव विकास की दर
को दर्शाता है। इसका प्रतिपादन अर्थशास्त्री महबूब-उल-हक (पाकिस्तान ) ने किया था। मानव विकास
सूंचकाक की रिपोर्ट में निम्न तीन बिन्दु महत्वपूर्ण होते हैं।
·
जीवन
प्रत्याशा सूचंकाक
·
शिक्षा
सूचकांक
·
जीवन
निर्वाह का स्तर ( आय व व्यय शामिल करते हुये )
सन् 2019 की मानव
विकास रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्थान इस रैंकिग में 189 देशों में 129 वाँ रहा है। वही सन् 2018 में भारत का
स्थान इस रैंकिग में 130 वाँ रहा था।
विश्व के टाप 10 देशो की सूची -
मानव विकास सूचंकाक व विश्व खुशहाली रिपोर्ट - Human Development Index and World Happiness Report -
विश्व खुशहाली रिपोर्ट – 2019
संयुक्त राष्ट्र
महासभा के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क द्वारा 20
मार्च 2019 को सातवीं विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2019 जारी की गई। जिसमें 156 देशों
का शामिल किया गया है। तथा उन देशों के नागरिकों का विभिन्न बिन्दुओं का आकलन कर
उनकी प्रसन्नता के स्तर के अनुसार रैंकिग प्रदान की है।
·
वर्ष
2019 की रिपोर्ट के अनुसार, विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी फिनलैण्ड सर्वाधिक
प्रसन्न देशों की सूची में 7.769 अंको के साथ शीर्ष पर रहा।
·
इस
रिपोर्ट के अनुसार सबसे नीचले पायदान पर दक्षिणी सूडान रहा। दक्षिणी सूडान विश्व का सबसे दुःखी देश घोषित
हो गया है । इसकी रैंकिग सभी 156 देशों में 156वें स्थान पर रही है।
· भारत की दृष्टिकोण से यह रिपोर्ट सकारात्मक नहीं रही क्योकि भारत लगातार तीन – चार साल के सबसे निचले पायदान पर रहा है। क्योंकि इससे पहले 2018 में 133 व सन् 2017 में 121वाँ स्थान था। इस बार भारत का स्थान 140 वे स्थान पर रहा। ( 4.0.15 अंक ) के साथ रहा। भारत का स्थान वर्ष दर वर्ष रैंकिग में फिलता रहा है।
एक टिप्पणी भेजें