Ads (728x90)


                                                                                                                                                                                                               
  • यह भारत का उत्तरी राज्य  है जिसकी स्थापना 9 नंबम्वर 2000 को उत्तर प्रदेश  से पृथक करके की गई।
  • उत्तराखण्ड का पुराना नाम  उंत्तराचल था। बाद में इसका नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया।
  • उत्तराखण्ड एक पर्वतीय (  शिवालिक व मध्य हिमाचल ) राज्य है। तथा यहाँ पर लोग पर्वतों पर अपने आवास बना कर रहते हैं। इसकी राजधानी देहरादून भी पर्वतीय क्षेत्र है। तथा राज्य में कुल जिलों की सख्यां  13 है तथा मण्डलों की संख्या 2 ( कुँमाऊ गढ़वाल ) है ।
  • उत्तराखण्ड का कुल  यह राज्य उत्तर- पश्चिम में हिमाचल प्रदेश पूर्वी- उत्तर में नेपाल तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है।
  • इस प्रदेश में कई महत्वपूर्ण नदियाँ, मन्दाकिनी, भागीरथी आदि बहती है।
  • इस प्रदेश में हिन्दुधर्म से सम्बधित अनेको देवस्थल है। जिसमें ब्रदीनाथ, केदारनाथ, गौरीकुण्ड, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग महत्वपूर्ण है।

भारत एक राज्य - उत्तराखण्ड - Uttrakhand State of India 

  • इस प्रदेश में पूरी साल में अप्रैल से सितम्बर तक ग्रीष्म काल रहता है। तथा बाकी के 5 - 6 से महीने अक्टूबर से मार्च तक शीतकाल का प्रभाव रहता है। तथा तापमान शीतकाल में - 10 से -20 तक भी चला जाता है। तथा जून, जुलाई, अगस्त, में ग्रीष्मऋतु के साथ अच्छी वर्षा भी होती है। जिससे यहाँ  लैण्डस्लांगडिंग होने से काफी जान -माल की हानि होती है तथा सन् 2013 में यहाँ काफी जनधन की हानि हुई थी तथा उस जल प्रलय को पहाड़ी सुनामी का नाम दिया गया था। तथा जिसमें भारतीय सेना द्वारा आँपरेशन राहत चालाया गया था।
  • उत्तराखण्ड की राजकीय भाषा हिन्दी तथा द्वितीयक राजकीय भाषा संस्कृत है। 
  • भारत की सबसे ऊँची झील रुपकुण्ड, व देवताल भी उत्तराखण्ड राज्य में ही आती हैं। 
  • सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल नैनीतालहरीद्वार इसी राज्य में ही आते हैं। 
  •  उत्तराखण्ड का राजकीय खेल फुटबाल है इसे 2011 में घोषित की है। 
  • उत्तराखण्ड का राजकीय पक्षी हिमालय मोनाल है। इसे हिमालय का मयूर ( मोर ) भी कहा जाता है। 
  • उत्तराखण्ड का राजकीय पशु  कस्तूरी मृग है 
  • उत्तराखण्ड का राजकीय पुष्प ब्रह्मा-कमल है। 
  • उत्तराखण्ड का उच्चन्यायलय नैनीताल में स्थापित है। 
  • उत्तराखण्ड  विधानसभा में 71सीटें, लोकसभा 5सीटें, व राज्यसभा में 3 सीटों से प्रतिनिधि चुनें जाते हैं। 



एक टिप्पणी भेजें