Ads (728x90)





  • हरियाणा भारत का महत्वपूर्ण राज्य है तथा यह भारत के नक्शे पर 1 नबम्वर 1966 को पंजाब राज्य से अलग होकर देश के 17 वे राज्य के रुप सामने आया।
  • हरियाणा भूमि हमेशा से ही वीरो की भूमि रही है तथा इतिहास के पन्ने भी कुछ ऐसी गाथा कहते हैं महाभारत का युध्द सदीयों पहले इसी धरती( कुरुक्षेत्र ) पर लड़ा गया । तथा हडंप्पा सभ्यता सें सम्बधित हाल में हुई कई खोजों में हरियाणा का नाम भी शामिल है।
हरियाणा एक नजर में
राजधानी
चन्डीगढ़
क्षेत्रफल
 44,212 km/square
जनसंख्या
 2,53,51,462
भाषा
हिन्दी ( बोली हरियाणवी)
वर्तमान मुख्यमंत्री
मनोहर लाल खट्टर
वर्तमान राज्यपाल
सत्यदेव नारायण आर्य 
राजकीय पशु
कालाहिरन
राजकीय फूल
कमल
साक्षरता
74.50 प्रतिशत
राजकीय पक्षी
बैल्क फराईकोलिन
राजकीय वृक्ष
पीपल
राजकीय खेल
कुशती (Wrestling) 


  • हरियाणा राज्य पूर्व में दिल्ली व उत्तरप्रदेश, पश्चिम व उत्तर में पंजाब तथा दक्षिण में राजस्थान के हिस्सो से लगता है। हरियाणा एक मैदानी राज्य हैं तथा यहाँ प्रमुख नदी यमुना व घग्घर है। बहती है जो कि दिल्ली के निकटवर्ती हरियाणा में आती है।

भारत एक राज्य - हरियाणा - About of Haryana in hindi

भारत एक राज्य - हरियाणा - About of Haryana in hindi 

सामाजिक जीवन – 


  • हरियाणा राज्य में 90 प्रतिशत आबादी हिन्दू व बाकी आबादी सिख मुस्लिम धर्म के लोगों की है। 
  • हरियाणा राज्य के पहनावे में पुरुष कुर्ता पजामा व महिलाएें सलवार- कुर्ती  अधिक पहनती हैं। 
  • हरियाणा राज्य का लिंग अनुपात देश में किसी भी राज्य से सबसे कम हैं यहाँ 1000 पुरुषों पर 879 महिलाओं का अनुपात है।

  • हरियाणा ने राज्य खेल स्पर्दाओं में सबसे अधिक प्रोत्साहन करने वाला राज्य है। 
  • हरियाणा राज्य में कुल 22 जिलें हैं। जो कि 6 मडण्ल में विभिक्त हैं

मंण्डल
मण्डल के अंन्तर्गत आने वाले जिले
अम्बाला
अम्बाला,कुरुक्षेत्र,पंचकुला,यमुनानगर
फरीदाबाद
फरीदाबाद,पलवल,मेवात
गुरुग्राम
गुरुग्राम,महेंद्रगढ़
हिसार
फतेहाबाद,जींद,हिसार,सिरसा
रोहतक
रोहतक,सोनीपत,दादरी,झज्जर,भिवानी
करनाल
करनाल,पानीपत,कैथल
  

  • हरियाणा के महत्वपूर्ण बड़े शहर फरीदाबाद, गुरुग्राम ( पूर्व गुड़गाँव) हैं।

हरियाणा के उघोग - धन्धे


  • हरियाणा के सबसे बड़े ओधोगिक नगर फरीदाबाद, गुरुग्राम व पलवल हैं।
  • गुरुग्राम को मशीनों का शहर कहा जाता है, यहाँ मोटरगाड़ी उघोग  काफी विकसित है। इसलिए इसे उत्तर भारत का डेट्रायट भी कहा जाता है।
  • भारत की सबसे महत्वपूर्ण कम्पनी डीएलएफ गुरुग्राम ( हरियाणा ) में स्थित है। 
  • मारुति सुजकी की सबसे बड़ी ब्रान्च भी गुरुग्राम में स्थित है। 

हरियाणा की अर्थव्यवस्था - 


  • हरियाणा राज्य कृषि प्रधान राज्य तथा इसकी अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है।
  • हरियाणा की प्रमुख खाघान्न फसलें गेंहूँ, चावल, गन्ना, कपास, बाजरा, मक्का आदि महत्वपूर्ण हैं।
  • हरियाणा बासमती चावल का सर्वाधिक निर्यातक राज्य है।

हरियाणा का राजनैतिक परीदृश्य -


  • हरियाणा राज्य में विधानसभा में 90 सीटे हैं। तथा वर्तमान मुँख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं।
  • हरियाणा से लोकसभा के लिए 10 सद्स्य चुने जाते हैं। तथा राज्यसभा की 5 सीट हैं।
  • हरियाणा सरकार ने कई योजनाएे विगत बर्षों में चलाई हैं जिससे हरियाणा एक संमध्द राज्य हैं। 

हरियाणा के मुख्य पर्यटन स्थल-

 सुरजकुण्ड - यह फरीदाबाद जिले में स्थित है। यहाँ प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में हस्त शिल्प अन्तराष्ट्रीय मेले का आयोजन किया  जाता है। 

ब्रह्मसरोवर - यह कुरुक्षेत्र में स्थित हैं तथा इसकी बहुत मान्यताएें हैं। जो कि महाभारत काल से सम्बधित हैं। 

शीतला माता  मंन्दिर- यह गुरुग्राम में स्थित महत्वपूर्ण मन्दिरं हैं। तथा इसकी भूमिका भी बहुत अहम है। 

#harayana ke baare me, #about of haryana 

एक टिप्पणी भेजें